संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। गुरदासपुर के गांव निमाणे में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में रोहित मसीह की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त साजन गंभीर रूप से घायल है।
थाना काहनूवान पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रवि मसीह ने बताया कि उनका बेटा रोहित मसीह और दोस्त साजन मोटरसाइकिल पर काहनूवान जा रहे थे। रात करीब 8 बजे गांव निमाणे के पास किसी अज्ञात चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। रोहित मसीह ने इलाज के लिए अमृतसर ले जाते समय दम तोड़ दिया। साजन को गुरु नानक अस्पताल अमृतसर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।