फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बेटे ने किया था मासूम बच्चे से कुकर्म, मां ने देख लिया और अपने बेटे की करतूत छुपाने के लिए मासूम बच्चे को ही मार डाला

विज्ञापन
डेरा बाबा नानक पुलिस हिरासत में आरोपी मां और जानकारी देते डीएसपी लखविंदर सिंह कलेर। - फोटो : GURDASPUR
विज्ञापन
डेरा बाबा नानक पुलिस ने शनिवार को 8 साल के मासूम बच्चे के मर्डर का मामला सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने शनिवार को इस हत्याकांड में शामिल महिला, उसके नाबालिग बेटे और गांव के गिराजाघर के एक पादरी को कत्ल के मामले में गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने हत्या के मामले में बढ़ोतरी करते हुए पॉक्सो एक्ट भी लगाया है।
विज्ञापन

बता दें कि तीसरी कक्षा काआठ साल का बच्चा 2 दिसंबर को गायब हो गया था। इसके बाद 4 दिसंबर को उसका शव गांव के ही स्कूल के ग्राउंड में मिला था। जांच में सामने आया कि नौंवी में पढ़ने वाले नाबालिग बेटे ने आठ साल के बच्चे से कुकर्म किया और आरोपी की मां ने उसे देख लिया। मां ने सोचा की बच्चा सभी को उसके बेटे की करतूत बता देगा। इसी बदनामी से बचने के लिए उसने अपने घर में मौजूद आठ साल के उस बच्चे की गला घोंट कर हत्या कर दी। बच्चे का शव खुर्द-बुर्द करने में उसने गिरजाघर के एक पादरी को ब्लैकमेल कर इसमें शामिल किया।
शनिवार को डेरा बाबा नानक के डीएसपी लखविंदर सिंह कलेर ने बताया कि 4 दिसंबर को हुई बच्चे की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए एक विशेष टीम ने जांच शुरू की थी। जांच में पता चला कि हत्या की मुख्य आरोपी महिला के नाबालिग बेटे ने अपने घर में 8 साल के बच्चे से कुकर्म किया। ऐसा करते हुए आरोपी की मां ने उसे देख लिया। मां ने अपने बेटे की इस करतूत से छुपाने के लिए कुकर्म पीड़ित आठ साल के बच्चे को अपने घर में ही पकड़कर उसकी सांसें बंद कर दीं, जिससे पीड़ित बच्चे की मौत हो गई। यही नहीं महिला ने एक दिन तक अपने घर की लोहे की पेटी में बच्चे के शव को छिपाकर रखा। पुलिस पहले से मामले की जांच कर रही थी। दबाव बढ़ता देख महिला ने 4 दिसंबर को एक गिरजाघर की झाड़ियों में बच्चे का शव फेंक दिया। इसके बाद महिला ने गिरजाघर के पादरी विजय कुमार को ब्लैकमेल करते हुए कहा कि अगर उसने बच्चे के शव को खुर्द-बुर्द करने में उसका साथ न दिया तो वह पुलिस को कह देगी कि यह कत्ल उसने किया है। वह पादरी को कत्ल के झूठे में मामले में फंसा देगी। डीएसपी ने बताया कि पादरी विजय कुमार ने डर के मारे अपनी मोटरसाइकिल निकाली और महिला को पीछे बिठाकर स्कूल के ग्राउंड में बच्चे का शव फेंक आए। मुख्य आरोपी महिला, उसका नाबालिग बेटा (15) और गिरजाघर के पादरी विजय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने जुर्म कबूल लिया है। नाबालिग आरोपी को होशियारपुर की जेल में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें