फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड से वाया शंघाई से अमृतसर आई मां-बेटी का गला हुआ खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूजीलैंड से वाया शंघाई एयरपोर्ट से श्री गुरु राम दास इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर पहुंची मां और बेटी द्वारा गला खराब होने की शिकायत करने पर उन्हें गुरु नानक देव अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में दाखिल किया गया है। मां-बेटी न्यूजीलैंड से आते वक्त शंघाई एयरपोर्ट पर दस घंटे तक रुकी थीं। अमृतसर हवाई अड्डे पर जब सेहत अधिकारियों ने दोनों की थर्मल स्कैनर पर स्क्रीनिंग की तो गला खराब होने की बात बताई। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को तत्काल गुरुनानक देव अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में दाखिल करवाया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने दोनों के ब्लड एवं गले से थ्रोड स्वैब लेकर जांच के लिए नेशनल वायरोलॉजी लैब पुणे भेज दिया है, जहां उनके सैंपल की जांच की जा रही है कि कहीं ये कोरोना वायरस की गिरफ्त में तो नहीं है। सिविल सर्जन डॉ. प्रभदीप कौर जौहल ने बताया कि अमृतसर में कोरोना वायरस का कोई केस रिपोर्ट नहीं हुआ है। इन दोनों महिलाओं के सैंपल हमने एहतियात के तौर पर लैब में भेजे हैं। वीरवार को सैंपल रिपोर्ट मिल जाएगी।
इधर, अमृतसर में वीरवार को नेशनल सेंट्रल फॉर डिजीज प्रोग्राम की एक केंद्रीय टीम पहुंची। टीम में एनसीडीसी के एडिशनल डायरेक्टर डॉ. एसके जैन, डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के मेडिसिन विभाग के डॉ. पीयूष जैन और माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. शालिनी मल्होत्रा शामिल थे। इन अधिकारियों एवं डॉक्टर्स ने गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कोरोना वायरस की स्क्रीनिंग का जायजा लिया और गुरुनानक देव अस्पताल स्थित आइसोलेशन वॉर्ड का मुआयना भी किया। सिविल सर्जन ने टीम को बताया कि सिविल अस्पताल में कोरोना वायरस से ग्रसित यदि कोई मरीज आता है तो उसे आइसोलेशन वॉर्ड में रखकर ट्रीटमेंट दिया जाएगा। हालांकि सिविल सर्जन ने यह भी कहा कि आइसोलेशन वॉर्ड में वेंटिलेटर्स नहीं हैं, पर गुरुनानक देव अस्पताल में यह व्यवस्था है।
विज्ञापन

चीन से आई युवती को था स्वाईन फ्लू
बीते सप्ताह चीन से आई एक युवती अचानक गायब हो गई है। इस युवती में कोरोना वायरस जैसे लक्षण थे। हालांकि जांच के बाद उसे स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। सेहत विभाग ने युवती के साथ साथ उसके परिवार का ट्रीटमेंट शुरू कर दिया, लेकिन इसी बीच अचानक यह युवती अस्पताल से गायब हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने उसकी तलाश की तो पता चला कि वह दिल्ली के किसी निजी अस्पताल में परिवार सहित चली गई है।
एनसीडीपी की टीमें 14 राज्यों में प्रबंधों का लेंगी जायजा
चीन के कोरोना के कहर के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने नेशनल सेंटर फॉर डिजीज प्रोग्राम को देश के 14 राज्यों में स्थित एयरपोर्ट पर विशेष नजर रखने का आदेश दिया है। इसके लिए बाकायदा 14 टीमें तैयार की गई हैं, जो एयरपोर्ट के साथ साथ सरकारी अस्पतालों में कोरोना वायरस से निपटने के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा करेंगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन टीमों को सहयोग देने के लिए राज्यों के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अमृतसर, गुवाहाटी, अहमदाबाद, जयपुर, ट्रिची, कोइंबोतेर, भुवनेश्वर, विशाखापट्टनम, लखनऊ, वाराणसी, त्रिवेंद्रम, गोवा, बगडोगरा एवं गया में टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें उपरोक्त राज्यों में स्थित एयरपोर्ट्स एवं सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों का जायजा लेकर मंत्रालय को रिपोर्ट करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें