फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा ना मिलने पर मां ने की बच्ची की पिटाई: वीडियो बनाकर पति को भेजा, जिला बाल अधिकारी ने लिया एक्शन

Tue, 16 Jun 2026 05:21 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

जैमल सिंह व सिमरन कथित तौर पर दोनों ही नशे के आदी हैं। जैमल सिंह का इन दिनों इलाज चल रहा है जिससे उसकी पत्नी को नशा नहीं मिल पा रहा था।  
विज्ञापन
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरनतारन शहर के मोहल्ला नानकसर में मंगलवार को दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। नशे की लत की शिकार जैमल सिंह की पत्नी सिमरन ने अपनी डेढ़ साल की मासूम बेटी को बुरी तरह से पीटा। बेटी को पीटने का वीडियो बनाकर पहले अपने पति को भेजा फिर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 
विज्ञापन




जिला बाल अधिकारी ने किया बच्ची का रेस्क्यू 
मामले का संज्ञान लेते हुए जिला बाल सुरक्षा अधिकारी ने बच्ची का रेस्क्यू किया है। मामले की जांच अगलेरी थाना सिटी को सौंपी गई है। जानकारी के मुताबिक मुरादपुरा निवासी हीरा सिंह का लड़का जैमल सिंह मेहनत-मजदूरी करके गुजारा करता है। करीब चार वर्ष से वह मोहल्ला नानकसर निवासी सिमरन नामक महिला के साथ लिव-इन रिलेशन में रहता है। दोनों की डेढ़ साल की बच्ची भी है।
विज्ञापन


माता-पिता दोनों हैं नशे के आदी
जैमल सिंह व सिमरन कथित तौर पर दोनों ही नशे के आदी हैं। जैमल सिंह को नशा मुक्त करने लिए उसकी बुआ सीमांत गांव आसल स्थित निजी नशा मुक्ति केंद्र से इलाज करवाने लिए अपने साथ ले गई थी। इस दौरान सिमरन अपनी मासूम बेटी समेत मोहल्ला नानकसर स्थित अपने मायके चली आई। सिमरन ने जैमल को कई बार वापस आने लिए कहा, लेकिन उसे बुआ ने सिमरन के पास नहीं भेजा। 
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो सिमरन को जब नशे की तोड़ लगती तो जैमल ही पूर्ति करवाता था। जैमल के जाने के बाद सिमरन को नशे की तलब बढ़ने लगी। उसने जैमल को इमोशनल ब्लैकमेल करने लिए मंगलवार को अपनी मासूम बेटी को बुरी तरह पीटा व करीब 18 सेकंड की वीडियो बनाई। बाद में यह वीडियो जैमल को भेजी गई। 

दोपहर दो बजे जैमल सिंह ने बाल हेल्पलाइन नंबर 1098 पर शिकायत दर्ज करवाई। साथ ही उसने वीडियो भेजते बताया कि बच्ची को मारपीट करते हुए सिमरन ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। जिला बाल सुरक्षा अधिकारी रजेश कुमार ने थाना सिटी के सब इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह, एलसीटी काजल कुमारी, मनमीत सिंह, अमृतपाल सिंह, कंचन कौर पर आधारित टीम ने मोहल्ला नानकसर स्थित सिमरन के मायके में छापामारी करके बच्ची का रेस्क्यू कर लिया है। वहीं, कानूनी कार्रवाई के दौरान मासूम बच्ची को उसकी दादी सुखविंदर कौर के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें