फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: "टाइगर अभी जिंदा है", कोर्ट से राहत मिलने पर बोले मजीठिया, कहा- सच की हुई जीत

Tue, 16 Jun 2026 04:56 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

कोर्ट से राहत मिलने पर मजीठिया ने बयान दिया है। अपने संदेश में मजीठिया ने राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों और कार्रवाई के पीछे राजनीतिक मंशा थी
विज्ञापन
शिअद नेता बिक्रम मजीठिया। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को अदालत  से जमानत मिलने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया साझा की। मजीठिया ने इसे गुरु साहिब की कृपा और संगत की अरदासों का परिणाम बताते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में उन्हें लोगों के समर्थन और विश्वास से हौसला मिला।
विज्ञापन


मजीठिया बोेले-न्यायपालिका पर भरोसा
मजीठिया ने अपने संदेश में कहा कि न्यायपालिका पर उनका पूरा विश्वास है और अदालत के फैसले ने एक बार फिर यह साबित किया है कि सच और न्याय की राह भले कठिन हो, लेकिन अंत में जीत सत्य की ही होती है। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब, दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज और श्री गुरु नानक देव जी महाराज का स्मरण करते हुए कहा कि उनकी कृपा से उन्हें हर चुनौती का सामना करने की शक्ति मिली।

टाइगर अभी जिंदा है: मजीठिया  
उन्होंने अपने समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं, मजीठा विधानसभा क्षेत्र के निवासियों और पंजाब के लोगों का आभार व्यक्त किया। मजीठिया ने कहा  "जिस तरह लोगों ने उनके लिए अरदास की और हर परिस्थिति में उनका साथ दिया, उसे वह कभी नहीं भूल सकते। जनता का यह विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है। टाइगर अभी जिंदा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक विरोधियों पर साधा निशाना
अपने संदेश में मजीठिया ने राजनीतिक विरोधियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों और कार्रवाई के पीछे राजनीतिक मंशा थी, लेकिन अदालत के फैसले ने कई सवालों के जवाब दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे और किसी भी दबाव के आगे झुकने वाले नहीं हैं।

मजीठिया ने कहा कि उनकी आवाज पंजाब, पंजाबियत और लोगों के अधिकारों के लिए पहले की तरह बुलंद रहेगी। उन्होंने समर्थकों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है।

संदेश के अंत में उन्होंने “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह” का जयघोष करते हुए कहा कि यह लड़ाई केवल उनकी नहीं, बल्कि सच और न्याय में विश्वास रखने वाले हर व्यक्ति की थी। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भी न्याय की जीत होती रहेगी और पंजाब के हितों के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें