फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: मां-बेटी को लगे गोली के छर्रे, 6 हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 03 Jun 2024 09:52 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
पैसे के लेन-देन पर हुआ था झगड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। गोली के छर्रे लगने से मां-बेटी को लगने के मामले में थाना कलानौर की पुलिस ने 6 हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। झगड़े का कारण पैसे का लेनदेन बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कलानौर निवासी हरतिंदर कौर पत्नी अशोक कुमार ने बताया कि उसके जेठ के बेटे लव ने विशाल के पैसे देने हैं। इसे लेकर आरोपियों ने पिस्टल से गोली चला दी, जिसके छर्रे उसे और उसकी बेटी सुनेहा को लगे। इतना ही नहीं आरोपियों ने उनके घर के दरवाजों और खिड़कियों की भी तोड़फोड़ की। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई वैष्णो दास ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान के आधार पर आरोपी विशाल निवासी आईटीआई काॅलोनी कलानौर, मनिंदर सिंह निवासी नबीनगर पत्ती रामपुर दिलावर सिंह निवासी निज्जर तथा 3 और हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें