फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में प्रदूषण की मॉनिटरिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु नगरी में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर के अलग-अलग हिस्सों में प्रदूषण के स्तर की मॉनिटरिंग शुरू हो गई है। यह मॉनिटरिंग स्टेशन वायु प्रदूषण के साथ-साथ ध्वनि प्रदूषण के स्तर की जांच करेंगे। शहर के कुल 13 मुख्य स्थानों बस स्टैंड, मकबूलपुरा चौक, सौ फुटी रोड चौक, भगतांवाला चौक, डीटीओ ऑफिस चौक, रियाल्टो चौक, बी-ब्लॉक मार्केट रणजीत एवेन्यू, फोर एस चौक, मुस्तफाबाद बीआरटीएस स्टेशन (बटाला रोड), रतन सिंह चौक, छेहरटा चौक, मजीठा रोड बाईपास चौक व टाउन हॉल में 24 घंटे लगातार कांबो डस्ट सैंपलर मशीन और नॉइज लेवल मीटर से वायु प्रदूषण व ध्वनि प्रदूषण की जांच होगी।
विज्ञापन

सीईओ स्मार्ट सिटी और निगम कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि अब तक शहर में इतने व्यापक स्तर पर प्रदूषण की जांच नहीं की गई है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करवाई जा रही इस मॉनिटरिंग का मुख्य उदेश्य शहर के अलग-अलग हिस्सों में प्रदूषण के स्तर को मापना है। तीन दिन तक एक जगह पर होने वाली जांच के लिए हफ्ते के कोई भी दो वर्किंग-डे (शनिवार छोड़कर) और रविवार का दिन निर्धारित किया गया है। मोटर वाहनों से होने वाले ध्वनि प्रदूषण की भी मॉनिटरिंग करवाई जा रही है। इस मॉनिटरिंग में केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की ओर से प्रदूषण की जांच के लिए निर्धारित सभी 12 मानकों की जांच की जा रही है । उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इस मॉनिटरिंग को दो चरणों (मानसून से पहले और बाद) करवाया जाएगा। अभी मॉनिटरिंग का मानसून के बाद का चरण चल रहा है।
शहर में अभी दो मॉनिटरिंग स्टेशन कर रहे काम
शहर में अभी प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की ओर से 24 घंटे चलने वाले दो प्रदूषण मॉनिटरिंग स्टोशनों से प्रदूषण की जांच की जा रही है। इसमें से एक फोकल प्वाइंट और दूसरा दरबार साहिब के पास स्थित है। इन स्टेशनों की रेंज सीमित होने के कारण पूरे शहर के बाकी के हिस्सों में प्रदूषण के स्तर का सही-सही आंकलन करना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा इन स्टेशनों में ध्वनि प्रदूषण के स्तर की भी जांच नहीं की जाती। प्राप्त होने वाले आंकड़ों का आंकलन करके प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए व्यापक रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें