नशा छुड़ाओ पंजाब बचाओ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जेएमके स्कूल में कराए जा रहे डी-एडिक्शन ओपन क्रिकेट कप मोहित इलेवन ने जीत लिया। फाइनल मुकाबले में मोहित इलेवन ने लेफ्टी इलेवन को हराया।
टूर्नामेंट के दूसरे दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले फाउंडर प्रेसीडेंट आईपीएस सिंहपुरिया की अध्यक्षता में कराए गए। इसमें जेएमके स्कूल चेयरमैन रवि कुठियाला व पार्षद योगेश ठाकुर, संस्था के चेयरमैन प्रवीण शर्मा पप्पी विशेष तौर पर पहुंचे।
आईपीएस सिंहपुरिया ने बताया कि रविवार को 12 मैच कराए गए। लेफ्टी इलेवन, मोहित इलेवन, बूगी इलेवन और सिंघम इलेवन ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। फाइनल मैच मोहित इलेवन और लेफ्टी इलेवन के बीच हुआ।
इसमें मोहित इलेवन ने लेफ्टी इलेवन को हराकर डी-एडिक्शन कप पर कब्जा किया। विजेता टीम को 5100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। सिंहपुरिया ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश देने के लिए नुक्कड़ नाटक व जागरुकता रैलियां निकाली जाएंगी।
इस मौके पर महासचिव तरसेम कौशल, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट ठाकुर भानू प्रताप सिंह, नवदीप शर्मा, राजन शर्मा, राजीव, अजय महाजन, अमृतपाल सिंह कलेर, राजवीर, प्रभदीप शर्मा, सेठी चौधरी, रोहित शर्मा, आरके मित्तल, सूरज पठानिया, रिंकू ढिल्लों, मिंटा सोनू चौधरी उपस्थित थे।