मिसेज इंडिया अर्थ 2016 की फाइनलिस्ट मृदुला अपने परिवार के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
फ्रेंड्स कालोनी की रहने वाली मृदुला ओबरॉय ने मिसेज इंडिया अर्थ 2016 के फाइनल में जगह बना ली है।
इससे उनके परिवार में खुशी का माहौल है। 30 सितंबर को दिल्ली में 40 प्रतिभागियों के बीच मुकाबला होगा। छह पड़ावों में होने वाले इस फाइनल में जीतने वाली प्रतिभागी को मिसेज इंडिया अर्थ 2016 का अवार्ड मिलेगा। मृदुला ने बताया कि फाइनल तक पहुंचना इतना आसान नहीं था। दो हजार से अधिक प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। फरवरी में शुरू हुई इस प्रतियोगिता के लिए फोटो-वीडियो शूट, फिटनेस, प्लांटेशन जैसे कई मुकाबले करवाए गए।
फाइनल में उन्हें छह पड़ावों से होकर गुजरना पड़ेगा। इसमें इंटरव्यू, टैलेंट हंट, पूल शूट, लिटिल ब्लैक ड्रेस, फिटनेस शामिल होंगे।
36 वर्षीय मृदुला ओबराय ने बताया कि उनकी स्कूली शिक्षा सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल पठानकोट से हुई है। लुधियाना से उन्होंने बीसीए की। कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही बैंकिंग व अन्य क्षेत्रों में जॉब करने के दौरान भी उन्होंने कभी फिटनेस, संगीत, डांस व अपने सीखने के लक्ष्य से समझौता नहीं किया। 2001 में उनकी पठानकोट के ही बिजनेसमैन भारत ओबरॉय से शादी हुई। शादी के बाद ससुर सतीश ओबरॉय, सास उर्मिल ओबरॉय, जेठ राज, जेठानी पूजा, पति भारत ऑबरोय और 12 साल के बेटे तुहिनांशु समेत सबने खूब सपोर्ट किया।