फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी ने पीड़ित युवती के साथ की थी लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती को इमीग्रेशन कंपनी में काम करने वाले फगवाड़ा निवासी युवक ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी का शिकार बनाया, फिर उसे विवाह का झांसा देकर वर्षों तक दुष्कर्म किया। थाना गोइंदवाल साहिब पुलिस ने डीएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

फगवाड़ा के मोहल्ला फ्लाई गेट स्थित गली नंबर चार निवासी असीस मट्टू अमृतसर की इमीग्रेशन कंपनी में काम करता था। इसी कंपनी में खडूर साहिब के एक गांव की युवती नौकरी करने लगी। दोनों में अच्छी पहचान बन गई। असीस मट्टू ने युवती को विदेश भेजने के नाम पर ढाई लाख रुपये ले लिए। इसके बाद भी बैंक खातों में भी राशि डलवाता रहा। आरोपी असीस मट्टू अमृतसर के होटल में कमरा लेकर युवती के साथ रहने लगा। विवाह का झांसा देकर उससे वर्षों तक दुष्कर्म किया।
बाद में असीस मट्टू का तबादला लुधियाना शहर हो गया। युवती बार-बार उससे संपर्क बनाने का प्रयास करती रही, परंतु आरोपी ने उससे मुंह मोड़ लिया। पीड़िता ने चार नवंबर 2019 को शिकायत दी। डीएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर स्थानीय पुलिस ने असीस मट्टू के खिलाफ धोखाधड़ी व दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह ने आरोपी असीस मट्टू की गिरफ्तारी लिए छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें