फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: अटारी सीमा के रास्ते विदेशियों के भारत आने पर रोक, पाक परिवार को नहीं मिली एंट्री

Sun, 15 Mar 2020 09:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अशोक नीर, अमृतसर
विज्ञापन
अटारी वाघा बॉर्डर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

भारत सरकार ने अटारी सड़क सीमा के रास्ते पाकिस्तानी और विदेशी नागरिकों के भारत में प्रवेश पर रोक लगा दी है। लेकिन जो भारतीय नागरिक अपने सगे-संबंधियों से मिलने पाकिस्तान गए हैं, वे लौट सकते हैं। शनिवार को हरियाणा के यमुनानगर के सिंघोड़ा का रहने वाला एक परिवार भारत लौट आया। जबकि एक पाकिस्तानी परिवार को बीएसएफ ने भारत नहीं आने दिया। 

विज्ञापन


पाकिस्तान से लौटे हरियाणा के यमुनानगर के सिंघोड़ा निवासी रंजन खान ने अटारी सड़क सीमा पर बातचीत करते हुए बताया की वह 17 फरवरी को परिवार के साथ पाकिस्तान गए थे। 17 मार्च तक वहां रिश्तेदारों के यहां रहना था। कोरोना वायरस के कारण भारत सरकार अटारी सीमा से प्रवेश करने पर पाबंदी न लगा दे यह सोच वे लौट आए। 

आईसीपी में  गहन जांच के बाद ही उन्हें हरियाणा लौटने की अनुमति मिली। इसके अलावा सहारनपुर निवासी एक महिला ने बताया कि उसे पाकिस्तान अथॉरिटी ने कहा कि जल्दी लौट जाओ। अटारी-वाघा सीमा कभी भी बंद हो सकती है। अभी कई भारतीय पाकिस्तान में हैं। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ पंजाब के अहमदगढ़ से एक परिवार लाहौर से आने वाले कुछ रिश्तेदारों अटारी सड़क सीमा पर घंटों इंतजार करने के बाद लौट गया। अटारी सड़क सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने इस परिवार को पाकिस्तान सीमा से अटारी सीमा से प्रवेश  करने से रोक दिया। 
विज्ञापन


इस परिवार के एक रिश्तेदार मोहम्मद मनीर ने बताया कि कई घंटे इंतजार के बाद रिश्तेदारों का फोन आया कि अटारी सीमा पर उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें