फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट, दो कारों में आमने-सामने भीषण टक्कर, सात घायल

Wed, 15 Oct 2025 07:07 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

गुरदासपुर में आप के मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के काफिले में शामिल गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है। हादसे में चार सुरक्षाकर्मियों समेत पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। 
विज्ञापन
मंत्री के काफिले की पायलट गाड़ी का एक्सीडेंट। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के गुरदासपुर में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के काफिले में शामिल गाड़ी हादसे का शिकार हुई है। मंत्री की पायलट गाड़ी की दूसरी तरफ से आ रही एक अन्य कार से टक्कर हुई है। गाड़ी अचानक काफिले में शामिल पायलट कार से टकरा गई, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। हादसे में सात लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


कलानौर-गुरदासपुर रोड पर बुधवार को अड्डा नड़ांवाली के पास कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की पायलट गाड़ी और कार की टक्कर हो गई। हादसे में पायलट गाड़ी में सवार चार पुलिसकर्मी और कार सवार तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलाें को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर कलानौर में भर्ती करवाया गया है।

मंत्री काफिले में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह के अलावा डीसी दलविंदरजीत सिंह और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी थे। कार कलानौर से गुरदासपुर जा रही थी। मंत्री बाढ़ प्रभावित किसानों को चेक बांटने के लिए डेरा बाबा नानक जा रहे थे। इस दौरान पुलिस पायलट की गाड़ी और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। ईटीओ ने खुद भी पुलिस की मदद की। ईटीओ ने बताया कि पायलट गाड़ी में सवार चार पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें हादसाग्रस्त गाड़ी से निकालकर इलाज के लिए भेजा गया। वहीं, दूसरी गाड़ी के ड्राइवर समेत तीन और लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें