फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यम उद्योग डेवलपमेंट बोर्ड के वाइस चेयरमैन और बेटे को मारी गोली, दोनों घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। मध्यम उद्योग डेवलपमेंट बोर्ड के वाइस चेयरमैन परमजीत सिंह बत्रा के पड़ोसियों ने शनिवार की देर रात गोलियां चलाकर उन्हें व उनके बेटे को जख्मी कर दिया। इसके बाद हुए विवाद में हमला करने वाले बत्रा के पड़ोसी कंवरपाल ढींगरा के दो बाउंसर भी जख्मी हो गए। उद्योग बोर्ड के वाइस चेयरमैन को अमनदीप अस्पताल में दाखिल किया गया है। जबकि बत्रा के बेटे और विवाद में जख्मी हुए बाउंसरों को अलग-अलग अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मामले में रंजीत एवेन्यू थाना की पुलिस ने क्रास केस दर्ज किया है। वहीं एसीपी पलविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रंजीत एवेन्यू के ए ब्लाक में कंवरपाल ढींगरा के घर में एक समागम चल रहा था। इस दौरान देर रात करीब डेढ़ बजे परमजीत बत्रा की ओर से गली को लगते गेट बंद कर दिए गए। इससे गली में आने-जाने को लेकर ढींगरा के रिश्तेदारों को मुश्किल हुई तो ढींगरा के बाउंसर वहां पहुंचे, तो उनमें बहस हो गई। जानकारी मिलने पर ढींगरा और उनके बेटे भी वहां पहुंचे तो उनमें विवाद शुरू हो गया। ढींगरा के बाउंसरों द्वारा गोली चलाए जाने पर 1 गोली परमजीत बत्रा और 2 गोलियां उनके बेटे कनिष्क बत्रा को लगी।
उद्योग बोर्ड के वाइस चेयरमैन को एक प्राइवेट अस्पताल और उनके बेटे कनिष्क बत्रा की गंभीर हालत के चलते उन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। विवाद के दौरान बेसबैट और रॉड से जख्मी हुए कंवरपाल सिंह के दो बाउंसर जयमल सिंह और हरदेव सिंह को रंजीत एवेन्यू के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसीपी पलविंदर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन

असलहा लाइसेंस रिव्यू करे सरकार : एडवोकेट रवि महाजन
कानून माहिर एडवोकेट रवि महाजन ने कहा कि पिछले कुछ समय में हथियारों के लाइसेंस सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि ताकत दिखाने के लिए लोगों ने बनवाए हैं। इससे कई बार बड़ी वारदात हो जाती है। उन्होंने पंजाब के सीएम भगवंत मान से गुहार लगाई है कि पंजाब में असलाह लाइसेंसों और इन लाइसेंसों पर चढ़े हथियारों को रिव्यू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें