फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: लड़के की चाह में तीन बार कराया विवाहिता का गर्भपात, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। महिला थाना की पुलिस ने लड़के की चाह में विवाहिता का तीन बार गर्भपात कराने और दहेज प्रताड़ना के आरोप में जालंधर स्थित रामा मंडी के सैनिक विहार निवासी गौरव दत्ता के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता सोनल कालिया ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति और उसका परिवार उसके साथ बुरा बर्ताव करते थे। दहेज में दिए गए सारे सामान को आरोपियों ने खुर्दबुर्द कर दिया।
विज्ञापन

इस्लामाबाद के गांधी नगर निवासी सोनल कालिया की शिकायत पर महिला थाने की पुलिस ने उसके पति गौरव दत्ता पर केस दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति, ससुर सुभाष दत्ता, सास मोना दत्ता, ननद मोंटी दत्ता उसके गर्भ से बेटे की चाहत रखते थे। परिवार के उक्त सभी सदस्यों ने बेटे की चाहत में एक अस्पताल से तीन बार सिलेक्टिव सेक्स डिटरमिनेशन टेस्ट भी करवाया था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जांच के दौरान डाक्टरों ने तीनों बार गर्भ में बेटी होने की बात कही थी। आरोप लगाया कि ससुराल परिवार के उक्त सदस्यों ने उसका तीन बार गर्भपात करवा दिया था। पुलिस अरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छपे मार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें