फोटो- 10
-
-उद्योगपतियों को योजना के बारे जानकारी देने को पीएफ विभाग ने करवाई संगोष्ठी
-
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। रोजगार प्रोत्साहन योजना (इंम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम) पहली अगस्त से पूरे देश में लागू होने जा रही है। इससे पंजाब को भी बड़ा लाभ मिलेगा। योजना के संबंध में नाग कलां स्थित श्री धन्वंतरि हर्बल्स परिसर में लघु उद्योग भारती की पहल पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता रीजनल प्रोविडेंट फंड कमिश्नर लोकेंद्र सिंह और असिस्टेंट कमिश्नर अंकित राठी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि इसके तहत पहली बार नौकरी करने वालों को सीधा फायदा मिलेगा। कंपनियों को अतिरिक्त रोजगार देने पर प्रोत्साहन मिलेगा। असिस्टेंट कमिश्नर अंकित राठी ने बताया कि इस योजना के दो हिस्से हैं। पहला हिस्सा उन युवाओं के लिए है जो पहली बार नौकरी करने जा रहे हैं। दूसरा हिस्सा कंपनियों को फायदा देने के लिए है जो लगातार नए लोगों को रोजगार देंगी। इस मौके पर लघु उद्योग भारती के प्रधान अमित कपूर, सचिव डाॅ. रविशंकर सिंह, डाॅ. जेपी सिंह, डाॅ. वंदना सिंह, कशिश मेहरा, सुरिंदर सिंह, सिमरनजीत सिंह, सुमित खन्ना, गुरमीत सिंह, राजन जैन, राकेश अरोड़ा, पीयूष शर्मा, अर्जुन सेठ, समीर खन्ना आदि मौजूद थे।