फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: घर में बैठे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Fri, 12 Sep 2025 10:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बटाला। पुलिस थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव मूलियांवाल में घर में बैठे एक व्यक्ति पर दो अज्ञात युवकों ने गोलियां बरसा दीं। हमले में व्यक्ति घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गांव मूलियांवाल निवासी कुलवंत सिंह (45) के रूप में हुई है। वह ई-रिक्शा चलाता था। घटना की सूचना पर डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां विपिन कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन


कुलवंत सिंह के भाई रशपाल सिंह ने बताया कि उसका भाई अपने घर में बैठा था। इसी दौरान एक बाइक पर दो अज्ञात युवक आए। आरोपियों ने आते ही उसके भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद हमलावर भाग निकले। गोलियां लगने से उसका भाई घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अमृतसर के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। डीएसपी विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें