संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। थाना अजनाला पुलिस ने बाॅर्डर एरिया से एक तस्कर को गिरफ्तार कर एक किलो 445 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह हेरोइन पाकिस्तान से मंगवाई गई थी।
डीएसपी अजनाला गुरविंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी मुखदीप सिंह निवासी गांव बल्लड़वाल हेरोइन की तस्करी करता है। वह बाइक लेकर पाकिस्तान से मंगवाई हेरोइन को सप्लाई करने जा रहा है। सब इंस्पेक्टर गुरबख्श सिंह ने अपनी टीम के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना अजनाला में केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।