फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: रात को नशा मुक्ति केंद्र से घर लाए, सुबह नशे का इंजेक्शन लगाने से फुटबाॅल खिलाड़ी की माैत

Sat, 14 Feb 2026 10:10 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

परिजनों के अनुसार आकाश पहले भी नशे की गिरफ्त में था और उसे कई बार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था।  
विज्ञापन
माैके पर जमा लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के थाना कोट खालसा क्षेत्र के गुरुनानकपुरा इलाके में 26 वर्षीय आकाश की कथित तौर पर नशे का इंजेक्शन लगाने से मौत हो गई। आकाश फुटबॉल खिलाड़ी था और बीएससी पास था। उसके पिता पंजाब पुलिस में होमगार्ड के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार आकाश पहले भी नशे की गिरफ्त में था और उसे कई बार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। पिता अशोक सैनी ने बताया कि देर रात ही वह बेटे को नशा मुक्ति केंद्र से घर लेकर आए थे। सुबह वह एक दोस्त के साथ गया, जहां उसने नशे का इंजेक्शन लगाया और उसकी मौत हो गई। साथी मौके से फरार हो गया।

घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव सड़क पर रखकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और इलाके में खुलेआम नशा बिकने के आरोप लगाए। थाना इस्लामाबाद के पुलिस अधिकारी हरसंदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें