फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौर आश्रय गृह से रिहा हुई सरबजीत कौर: बोली-मुंह में दांत न रहते तो भी पाकिस्तान आती, नासिर से गहरा रिश्ता

Sat, 14 Feb 2026 09:15 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

सरबजीत ने कहा कि उनका और नासिर का आठ साल पुराना रिश्ता है। वे फेसबुक के माध्यम से मिले थे। उन्होंने कहा कि अगर मेरे मुंह में दांत न भी रहते, तब भी मैं पाकिस्तान आती। मैं अपनी बाकी जिंदगी यहीं खुशी से बिताऊंगी।
विज्ञापन
Sarabjit Kaur - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिख तीर्थयात्रियों के जत्थे के साथ पाकिस्तान गई सरबजीत कौर को लाहौर के महिला आश्रय गृह ‘दारुल अमन’ से रिहा कर दिया गया है। 
विज्ञापन


धर्म परिवर्तन के बाद नूर फातिमा नाम रखने वाली सरबजीत अब शेखूपुरा स्थित अपने पति नासिर हुसैन के घर पहुंच गई है। उनके वकील अहमद हसन पाशा के अनुसार, संबंधित अधिकारियों ने उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी। प्रारंभ में वाघा सीमा के रास्ते भारत भेजने की तैयारी थी, लेकिन अंतिम समय में पाक अधिकारियों ने डिपोर्ट करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन



पाक मीडिया से बातचीत में सरबजीत ने कहा कि उनका और नासिर का आठ साल पुराना रिश्ता है। वे फेसबुक के माध्यम से मिले थे। उन्होंने कहा कि अगर मेरे मुंह में दांत न भी रहते, तब भी मैं पाकिस्तान आती। मैं अपनी बाकी जिंदगी यहीं खुशी से बिताऊंगी। एवेक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि उन्हें राजनीतिक आधार पर डिपोर्ट नहीं किया जा सकता। कपूरथला के अमानीपुर गांव निवासी सरबजीत के दो बेटे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें