मानसिक रूप से परेशान एक श्रद्धालु ने मंगलवार दोपहर बाद सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पवित्र सरोवर में कूदकर आत्महत्या कर ली। श्रद्धालु की पहचान जसप्रीत सिंह जस्सू (26) निवासी गांव भादला नीचा जिला लुधियाना के रूप में हुई है।
जस्सू मंगलवार को सचखंड में दर्शनों के लिए आया था। लगभग तीन बजे के करीब उसने सरोवर में छलांग लगा दी। परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं ने जब उसे छलांग मारते हुए देखा तो इसकी सूचना परिक्रमा इंचार्ज को दी गई। एसजीपीसी ने गोताखोरों ने इस युवक को सरोवर में से ढूंढने के लिए कड़ी मशक्कत की। युवक की लाश को सरोवर में से ढूंढने के लिए 12 घंटे से अधिक का समय लग गया। एसजीपीसी ने लाश को पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने लाश की शिनाख्त की। शाम चार बजे इस युवक के परिजन ठाणे पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक का शव परिजनों को सौंप दिया है।