नशे में धुत एक युवती ने वीरवार को हरियाना रोड पर शास्त्री नगर के एक घर में खूब ऊधम मचाया।
शास्त्री नगर के एक घर में वीरवार सुबह अचानक एक अनजान युवती आ धमकी। वह नशे में धुत थी। उसने घर में मौजूद लोगों से मारपीट शुरू कर दी। लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह उसे रोक नहीं पाए। घर वालों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
इस बीच इलाके के लोगों ने किसी तरह उक्त युवती को काबू कर रस्सी से बांध दिया। करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया। युवती ने वहां भी बोतलें व अन्य सामान उठाकर डाक्टरों व नर्सों पर दे मारा। किसी तरह उसे शांत कर उसके ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए खरड़ लैब भेजे गए।
एसएचओ थाना सदर राजेश कुमार ने बताया कि उक्त युवती की पहचान नहीं हो पाई है। अब तक उसने तीन बार अपनी अलग-अलग पहचान बताई है। उसने अपना नाम सुमन, फिर वंशिका फिर सुखविंदर पुत्री सुरिंदर बताया। कभी वह खुद को नवांशहर, कभी गुरदासपुर और कभी एक यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट बता रही है।