फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादेव बेटिंग ऐप केस: अमृतसर पहुंची सीबीआई, अमेरिकी नागरिकों को टेक सपोर्ट के नाम पर लगाते थे चूना

Sat, 14 Nov 2026 03:07 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

महादेव बेटिंग ऐप मामले में सीबीआई ने शनिवार को अमृतसर के अलावा देश में 33 स्थानों पर छापा मारा। सीबीआई टीम ने मोबाइल फोन, लैपटॉप, डिजिटल उपकरण और बैंकिंग से जुड़े दस्तावेजों की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी के महादेव बेटिंग ऐप मामले की जांच का दायरा बढ़ते हुए अमृतसर तक पहुंच गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने देशभर में एक साथ 33 ठिकानों पर छापेमारी की। 

विज्ञापन


इस कार्रवाई के तहत अमृतसर में बटाला रोड निवासी अक्षय महाजन के घर भी दबिश दी गई। टीम ने वहां से पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। अक्षय महाजन पर अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह से जुड़े होने का आरोप है। वह मेसर्स डिजिकैप्स द फ्यूचर ऑफ डिजिटल नामक कॉल सेंटर का अकाउंट और तकनीकी कामकाज संभालता था। 

आरोप है कि इस गिरोह ने खालसा कॉलेज फॉर वूमेन के सामने स्थित ग्लोबल टावर की पहली मंजिल पर फर्जी कॉल सेंटर बनाया हुआ था। यहां से अमेरिकी नागरिकों को टेक सपोर्ट देने के नाम पर निशाना बनाया जाता था।
विज्ञापन


कंप्यूटर और बैंक खातों का रिमोट एक्सेस लेकर करते थे ठगी
जांच के अनुसार, गिरोह के सदस्य कंप्यूटर और बैंक खातों का रिमोट एक्सेस लेकर लोगों से ठगी करते थे। अब तक करीब 350 करोड़ रुपये क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट में ट्रांसफर करवाए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि अक्षय महाजन और उसका परिवार विदेश जा चुका है। सीबीआई की टीम ने उसके घर से मिले डिजिटल उपकरणों और दस्तावेजों को जांच के लिए कब्जे में लिया है। 

यह कार्रवाई महादेव ऑनलाइन बुक ऐप के मुख्य प्रवर्तक सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के बाद की गई। चंद्राकर को हाल ही में ओमान से भारत लाया गया था। पूछताछ में देशभर में सक्रिय सट्टा पैनल संचालकों, हवाला कारोबारियों और अवैध लेनदेन से जुड़े नेटवर्क के बारे में जानकारी मिलने के बाद सीबीआई ने अलग-अलग ठिकानों को चिह्नित किया।

म्यूल खातों से विदेश भेजी जा रही थी रकम 
जांच में सामने आया है कि सट्टेबाजी से अर्जित रकम को ठिकाने लगाने के लिए म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल किया जा रहा था। इन खातों के जरिये रकम को अलग-अलग जगह ट्रांसफर करने के बाद हवाला नेटवर्क के माध्यम से विदेश भेजा जाता था। सीबीआई अब जब्त किए गए डिजिटल उपकरणों और बैंकिंग रिकॉर्ड की जांच कर इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें