फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में बीएसएफ-पुलिस की कार्रवाई: सीमा पार से नशा-हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, हेरोइन और पिस्तौल बरामद

Sat, 14 Nov 2026 10:57 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

अमृतसर में बीएसएफ और पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में 6 किलो 488 ग्राम हेरोइन, तीन पिस्तौल, पांच मैगजीन, 96 कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इन मामलों में अज्ञात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
बीएसएफ - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान सीमा के रास्ते नशे और हथियारों की तस्करी की तीन कोशिशों को सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम किया है।
विज्ञापन


पहले मामले में बीएसएफ की डी कंपनी की टीम ने पुलमोरां सीमा चौकी के पास कार्रवाई करते हुए 1 किलो 504 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसके साथ तीन पिस्तौल, पांच मैगजीन, 96 कारतूस और एक खाली खोल भी मिला। बीएसएफ अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

दूसरे मामले में थाना घरिंडा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिये हथियारों की खेप मंगवाई गई है। यह खेप जीटी रोड से गांव घरिंडा जाने वाले रास्ते के पास खेतों में पड़ी है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया और एक पिस्तौल मैगजीन सहित बरामद की। पुलिस ने हथियार को कब्जे में ले लिया है और अज्ञात लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे मामले में बीएसएफ की डी कंपनी के कमांडर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि सीमा क्षेत्र से एक संदिग्ध मोटरसाइकिल और नशीले पदार्थ का पैकेट बरामद किया गया है। पैकेट का वजन 5 किलो 570 ग्राम था। जांच के दौरान इसमें से 10 छोटे पैकेट मिले, जिनमें हेरोइन भरी हुई थी। इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर दोबारा वजन करने पर पैकिंग सहित 4 किलो 984 ग्राम हेरोइन मिली। मौके से स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें