फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लवप्रीत सिंह हत्याकांड: युवती समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। लवप्रीत सिंह हत्याकांड में पुलिस ने एक युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी को तीन जून, जबकि दो को शनिवार को काबू किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेशकर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। सीपी अरुणपाल सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि अन्य आरोपियों को भी बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

आरोपी मनिंदर सिंह उर्फ मनी निवासी गांव साहिबजादा थाना कत्थूनंगल को तीन जून को गिरफ्तार किया था। मनी से पूछताछ के आधार पर अमृतसर के कोट खालसा निवासी जश्न कुमार और युवती को काबू किया गया है। उन्होंने बताया कि एक जून को बटाला के सुंदर नगर निवासी एचडीएफसी बैंक कर्मी लवप्रीत सिंह अपने दोस्त गुरसिमरन सिंह निवासी मुलासरिया, अलीवाल रोड बटाला का अमृतसर के खालसा कॉलेज में दाखिला करवाए आया था। दोनों कॉलेज के बाहर खड़े थे कि एक कार में सवार होकर आए छह युवकों ने बहस के बाद गोलियां चला दी थीं। जिसमें लवप्रीत की मौत हो गई, जबकि गुरसिमरन सिंह जख्मी हो गया था। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे। यह हत्याकांड जीएनडी यूनिवर्सिटी की एक छात्रा से जुड़ा था। जिसकी लवप्रीत सिंह के दोस्त के साथ दोस्ती थी। इस दौरान ही इस युवती की उसके दोस्त के साथ वीडियो वायरल होने के बाद ही आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें