फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहडू बांध के खिलाफ उतरी कांग्रेस

Fri, 25 Mar 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
पठानकोट में टनल दिखाते कांग्रेसी नेता विनय महाजन, पुनीत सैनी पिंटा व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 हिमाचल प्रदेश के लाहडू में चक्की दरिया पर बन रहे बांध से जिला पठानकोट के क्षेत्र धार में पैदा होने वाले जल संकट से घबराए क्षेत्रवासियाें की गुहार के बाद कांग्रेस लोगों के पक्ष में उतर आई है।
विज्ञापन


युवा कांग्रेस नेता पुनीत सैनी पिंटा व प्रदेश सचिव विनय महाजन ने ग्रामीणों के साथ  लाहडू बांध का दौरा किया। कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्रवासियाें की समस्या को हाईकमान तक ले जाने की बात कही।

हिमाचल प्रदेश के लाहडू में चक्की दरिया पर हिमाचल सरकार की ओर से बांध बनाने की तैयारी की जा रही है। इस बांध में नूरपुर क्षेत्र के गांवों में सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने के लिए 4310 मीटर लंबी टनल बनाने का काम फिलहाल चल रहा है। लगभग 2600 मीटर टनल का काम पूरा हो चुका है। वहीं टनल की ओर पानी का बहाव मोड़ने के  लिए यहां पर 160 मीटर लंबा व 22 मीटर ऊंचे बांध का काम शीघ्र शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन


इस बांध के बनने से धार क्षेत्र में आने वाला पानी वहीं रुक जाएगा, जिससे धार के लगभग 50 गांवों को जल संकट झेलना पड़ सकता है। यही नहीं इससे पंजाब जल योजनाएं भी बेकार हो जाएंगी। कुछ दिन पूर्व क्षेत्रवासियाें ने कांग्रेस सचिव विनय महाजन से इस समस्या के निपटारे के लिए गुहार लगाई थी। इसके बाद कांग्रेस नेताआें ने बांध का दौरा किया।

कांग्रेसी नेता पिंटा ने कहा कि धार क्षेत्र के पानी को किसी भी कीमत पर हिमाचल में नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा इस समस्या को वह प्रदेश प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह व सांसद प्रताप सिंह बाजवा के समक्ष उठाएंगे। पीपीसीसी सचिव विनय महाजन ने कहा कि इस टनल व बांध के पूरा हो जाने पर धार क्षेत्र में  पानी का संकट पैदा हो जाएगा। कांग्रेस समस्या को कांग्रेस हाईकमान तक ले जाकर हल कराएगी। इस मौके पर राजेश शर्मा ब्लाक प्रधान, पप्पू राम उपप्रधान, विजय कुमार, मनोहर लाल पूर्व सरपंच, सरवन सिंह, परषोतम लाल, किशोर थापा, काकू राम, चैन सिंह, जोगिन्द्र सिंह, तरसेम भगत उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें