फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थरुर के बयान से भड़की भाजपा का प्रदर्शन

Fri, 25 Mar 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
पठानकोट में रोष रैली निकालते भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस नेता शशि थरुर की ओर से जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कंहैया कुमार की तुलना शहीद-ए-आजम भगत सिंह से किए जाने पर भड़की भाजपा ने शुक्रवार को रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाप्रधान अनिल रामपाल की अगुवाई ने थरुर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला भी फूंका।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फारेस्ट रेस्ट हाउस से लेकर सलारिया चौक तक रोष रैली निकाली और सलारिया चौक में शशि थरुर का पुतला फूंका। प्रदर्शन में विधायक अश्विनी शर्मा, सीमा देवी ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान विधायक अश्विनी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता शशि थरुर ने कंहैया कुमार की शहीदाें से तुलना कर शहीदाें का अपमान किया है।

उन्होंने कहा कि भगत सिंह समेत अन्य शहीदाें ने देश के भविष्य के लिए भारत माता की जय कहते हुए हंसते हंसते अपना जीवन का बलिदान दे दिया और आज शशि थरुर ने उन शहीदाें का अपमान किया है। उन्होंने कांग्रेस को हिदायत है कि वह अपने नेताओं पर लगाम लगाए, ताकि देशवासियाें की भावनाआें को ठेस न पहुंचे। इस दौरान मेयर अनिल वासुदेवा, जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन सतीश महाजन, राकेश शर्मा, समरेंद्र शर्मा, विपिन, नरिंदर परमार, रोहित पुरी, नितिन महाजन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें