फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर में कोविड-19 संक्रमित पांचवें मरीज की मौत, तीन अन्य पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर में कोविड-19 संक्रमित पांचवें मरीज की मौत, तीन अन्य पॉजिटिव
विज्ञापन

गुरदासपुर। गुरदासपुर में कोविड-19 संक्रमित पांचवें व्यक्ति की अमृतसर में मौत हो गई। इसी के साथ जिले में बुधवार को तीन अन्य संक्रमित मरीज पाए गए, जिसमें एक स्टाफ नर्स है, जो जालंधर के अस्पताल में कार्य करती है। इसकी पुष्टी गुरदासपुर के सिवल सर्जन डॉ किशन चंद की ओर से की गई। गुरदासपुर में कुल कोविड-19 संक्रमित केसों की संख्या 234 हो गई है और पांच संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मृतक भुल्लर ब्लाक बटाला के अधीन पड़ते गांव अम्मो नंगल का निवासी था जिसकी उम्र (45) साल थी। यह मरीज दस साल पहले रिक्शा चलाता था। बीमारी के चलते वर्षों से काम नहीं कर रहा था। मरीज शुगर, किडनी की बीमारी से पीड़ित है। मरीज कुछ दिन पहले बटाला स्थित चुंगी के नजदीक एक अस्पताल में गया, जहां से उसे अमृतसर भेजा गया। 28 जून को अमृतसर पहुंचे, जहां सैंपल लिए और वह संक्रमित पाया गया। जहां बुधवार सुबह उक्त मरीज की मौत हो गई। अमृतसर में मरीज के परिजनों का कहना है कि वह संस्कार अपने गांव में करवाना चाहते हैं। वहीं गत दिनों डेरा बाबा नानक में सैनिटेशन विभाग के पॉजिटिव पाए गए कर्मचारी की पत्नी और 19 वर्षीय बेटी भी संक्रमित पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें