फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांदेड़ साहिब में हत्या कर तरनतारन में छिपे दो निहंग मुठभेड़ में ढेर

विज्ञापन
निहंग के हमले में घायल पुलिसकर्मी। - फोटो : AMRITSAR
विज्ञापन
तरनतारन। यहां रविवार को हत्या के दो आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस पर उन्होंने तलवारों से हमला कर दिया। इसमें दो पुलिसकर्मी बुरी तरह जख्मी हो गए। इसके बाद पुलिस ने गोलियां चलाकर दोनों हमलावरों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ में मारे गए दोनों निहंगों की पहचान महताब सिंह और गुरदेव सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसएसपी ध्रुमन एच. निंबले ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब में 11 मार्च को निहंग महताब सिंह और गुरदेव सिंह ने बाबा संतोख सिंह की हत्या कर दी। इसके बाद से ये दोनों फरार थे। महाराष्ट्र पुलिस को इन दोनों की लोकेशन तरनतारन जिले में सिंहपुरा के पास मिली। इसके बाद वहां की पुलिस ने तरनतारन पुलिस से संपर्क बनाया। थाना भिखीविंड के हेड कांस्टेबल सरबजीत सिंह की रविवार को गांव छिछरेवाल में भोग रस्म चल रही थी। उनकी 10 दिन पहले मौत हो गई थी। यहीं पर इन बदमाशों के होने की सूचना मिली थी।
जब थाना वल्टोहा के प्रभारी इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह और खेमकरण के प्रभारी सब इंस्पेक्टर नरिंदर सिंह गांव सिंहपुरा पहुंचे तो दोनों आरोपियों ने उन पर तलवारों से हमला कर दिया। हमले में बलविंदर सिंह की हाथ की उंगलियों और नरिंदर सिंह की कलाई पर गहरे घाव हुए। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने उनका डेढ़ किलोमीटर तक पीछा किया। आरोपियों ने पुलिस पर फिर से हमला करने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने गोलियां मारकर दोनों को ढेर कर दिया। वहीं, लहूलुहान दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

निहंग के हमले में घायल पुलिस कर्मी।- फोटो : AMRITSAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें