अमृतसर के माल रोड स्थित वह कोठी जहां से दिनदहाड़े 24 लाख की लूट हुई
- फोटो : AMRITSAR
एक आभूषण विक्रेता के घर में घुसकर चार बदमाशों ने रविवार को 24 लाख के सोने के गहने और 50 हजार की नकदी लूट ली। बदमाशों ने परिवार को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया और फिर आसानी से फरार हो गए।
एसीपी सरबजीत बाजवा के अनुसार एसके अरोड़ा का गुरु बाजार में सोने के आभूषणों का बड़ा शो रूम है। माल रोड पर स्थित उनके घर में सुबह करीब 11:30 बजे चार हथियारबंद लुटेरे घुसे। उस समय अरोड़ा, उनकी पत्नी और बड़ा बेटा व बहू घर में थे। लुटेरों ने सभी को पिस्तौल दिखाकर बंधक बना लिया और गहने-नकदी लूटकर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घर में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
एसके अरोड़ा के अनुसार लुटेरों में दो की उम्र 50 के आसपास थी। गौरतलब है कि जिस इलाके में वारदात हुई है, वह कचहरी के साथ सटा है। यहां पुलिस का नाका लगा रहता है।