फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालसा स्कूल में साइंस लैब का उद्घाटन

Thu, 23 Jan 2014 10:06 PM IST
अमर उजाला,अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
खालसा कॉलेज गर्वनिंग कौंसिल की ओर से वीरवार को खालसा कॉलेज गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में साइंस लैब का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन कौंसिल के सचिव रजिंदर मोहन सिंह छीना ने किया।
विज्ञापन


छीना ने कहा कि यह लैब साइंस विषय के विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि समाज बदल रहा है और लड़कियों की पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

सचिव ने कहा कि स्कूल में जीव, भौतिक और रासायण विज्ञान की इस लैब की बदौलत छात्राओं को प्रैक्टिकल करने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए सामान खरीदने संबंधी आर्थिक सहायता की घोषणा की और कहा कि मैनेजमेंट हमेशा ही विद्यार्थियों को हर संभव सुविधा देने के लिए वचनबद्ध है।
विज्ञापन


स्कूल प्रिंसिपल तेजिंदर कौर बिंद्रा ने कहा कि स्कूल में पिछले वर्षों के दौरान शिक्षा का ढांचा बहुत मजबूत हुआ है जिसके लिए वह मैनेजमेंट के धन्यवाद करती है। इस मौके पर संयुक्त सचिव (स्कूल) एस एस मन्नण, प्रोेजेक्ट मैनेजर एनके शर्मा और कौंसिल के डिप्टी डायरेक्टर डीएस रटौल मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें