फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरों हत्याकांड : बंटी ने की थी पिता, दोनों भाभियों और ड्राइवर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कैरों में नशा तस्कर बृजलाल धत्तू, पुत्रवधू अमनदीप कौर एवं जसप्रीत कौर सहित ड्राइवर गुरसाहिब सिंह की बृजलाल के बेटे बंटी ने हत्या की थी। बाद में बंटी को उसके भाई गुरजंट ने मार डाला था। मामले में गिरफ्तार आरोपी गुरजंट सिंह ने पुलिस पूछताछ में यह खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, बंटी को शक था कि उसकी भाभियों के ड्राइवर के साथ संबंध थे। इसी को लेकर हुए झगड़े में बंटी ने चारों की हत्याएं कर दी थी। एसएसपी ध्रुव दहिया ने प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी ने बताया कि बृजलाल के परिवार में क्लेश चल रहा था। वीरवार को भी बृजलाल और बंटी के बीच बहसबाजी हुई। बंटी को अपनी भाभियों पर ड्राइवर गुरसाहिब सिंह के साथ अवैध संबंध रखने का शक था। इसके बाद बृजलाल ने गुरसाहिब सिंह को फोन पर यह कहकर बुलाया कि घर में हंगामा हो रहा है। क्लेश के दौरान बंटी ने पिता की तलवार से ही उसका गला रेत दिया। इसके बाद अपनी दोनों भाभियों अमनदीप और जसप्रीत का भी गला रेत दिया। फिर ड्राइवर गुरसाहिब को भी मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक बंटी उस समय नशे में था। चार लोगों का कत्ल करने के बाद वह सो गया। देर रात जब बृजलाल का छोटा बेटा गुरजंट सिंह घर में आया तो चार लाशें देखने के बाद उसका और बंटी का झगड़ा हो गया। उसे पता चला कि यह कत्ल बंटी ने किए हैं, तो गुरजंट ने बंटी का कत्ल कर दिया। पुलिस के मुताबिक बृजलाल के चारों बेटे नशे के आदी थे और यह सारा हत्याकांड नशे में लड़ाई झगड़े के कारण हुआ।
एसएसपी ध्रुव दहिया ने बताया कि बंटी ने चार कत्ल करते समय नशा किया हुआ था और जब गुरजंट ने बंटी का कत्ल किया तो गुरजंट भी नशे में था। पुलिस ने हत्याकांड में उपयोग किए गए दो हथियारों को कब्जे में ले लिया है। गुरजंट पर धारा 302 के अंतर्गत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें