फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर में दो पुलिस कर्मी, एक सैनिटेशन कर्मी, बुजुर्ग महिला समेत चार संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के चार नए कोविड-19 संक्रमित मरीज पाए गए हैं। वहीं जालंधर में एक मरीज को छुट्टी दी गई है। इसके चलते गुरदासपुर में अब एक्टिव मरीजों की संख्या शनिवार को 38 हो गई। जिले में अब तक कुल मरीजों का आंकड़ा 216 हो गया है।
विज्ञापन

शनिवार को संक्रमित पाए गए मरीजों में डेरा बाबा नानक में सैनिटेशन विभाग का एक 49 साल का कर्मचारी शामिल हैं। है। उसके टेस्ट डेरा बाबा नानक में करवाए गए थे। वहीं अमृतसर के जीएमसी अस्पताल में दाखिल एक 70 साल की महिला जोकि दिल, किडनी की मरीज है भी संक्रमित मिली है। महिला के फेफड़े में पानी भरा हुआ है। इसके चलते सैंपल लिए गए थे। यह महिला बहादुर हुसैन खुर्द, बाला मसानिया तहसील बटाला की निवासी है। इसी तरह विजिलेंस विभाग लुधियाना में तैनात 55 साल का कर्मचारी जोकि डेरा बाबा नानक के ही शिकार माछिया का निवासी है लुधियाना में कोविड-19 संक्रमित पाया गया है। वहीं घन्नियां के बांगर फतेहगढ़ चूड़ियां निवासी एक पुलिस कर्मचारी जिसकी उम्र 58 साल है बाबा बकाला में पॉजिटिव पाया गया है। उक्त युवक के टेस्ट ब्यास में 26 जून को लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें