सिटी पुलिस ने एक दंपति पर सेहत विभाग में युवक को नौकरी दिलाने का झांसा देकर हजारों रुपये ठगने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
संतोख सिंह निवासी गांव भैणी बंदेशा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे ने मेडिकल कोर्स किया है। रमेश कुमार और उसकी पत्नी राज रानी निवासी गली नंबर एक राजिंदर नगर का उनके घर में आना जाना था।
आरोपी दंपति ने उनको कहा कि वे उसके बेटे जसपाल सिंह को सेहत विभाग में नौकरी लगवा देंगे।
नौकरी लगवाने के नाम पर दंपति ने उनसे नब्बे हजार रुपये लिए, लेकिन उनके बेटे की नौकरी नहीं लगवाई और न ही पैसे वापस किए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।