फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: झारखंड के CM हेमंत सोरेन श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक, बोले- राजनीतिक बात करने नहीं आया हूं

Wed, 08 Feb 2023 08:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी को धार्मिक पुस्तकें भी भेंट की गईं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेककर अपार खुशी मिली है। जब वे दिल्ली में रहते थे तो गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में माथा मत्था टेकने जाया करते थे।
विज्ञापन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को पंजाब के अमृतसर में श्री हरिमंदिर साहिब में अपनी पत्नी के साथ नतमस्तक हुए। सीएम सोरेन ने सभी के कल्याण की कामना की। श्री हरिमंदिर साहिब के सूचना केंद्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शिरोमणि कमेटी के सचिव प्रताप सिंह व सूचना अधिकारी अमृतपाल सिंह ने श्री हरिमंदिर साहिब का स्वर्ण मॉडल भेंट कर सम्मानित किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी को धार्मिक पुस्तकें भी भेंट की गईं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेककर अपार खुशी मिली है। जब वे दिल्ली में रहते थे तो गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में माथा मत्था टेकने जाया करते थे। बुधवार को किसी निजी कारण से अमृतसर आए हैं और यह हो ही नहीं सकता कि वह पवित्र स्थान श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए न आएं।

हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर उनको आत्मिक व मानसिक शांति मिली है। एक सवाल के जवाब में सोरेन ने कहा कि वह सिर्फ गुरु घर में नतमस्तक होने के लिए आए हैं यहां किसी भी तरह की राजनीतिक बात नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें