फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री हरमंदिर साहिब में टिकटॉक वीडियो बनने न रुके तो मोबाइल ले जाने पर लगानी होगी पाबंदी

Sat, 08 Feb 2020 12:05 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
विज्ञापन
श्री हरमंदिर साहिब
विज्ञापन

श्री हरमंदिर साहिब की पवित्र परिक्रमा में नौजवानों द्वारा टिक-टॉक वीडियो बनाने की बढ़ रही घटनाओं पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने चिंता जताई है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि सचखंड में टिक-टॉक वीडियो बनाया जाना समस्या पैदा कर रहा है। यदि यह समस्या न रुकी तो फिर एसजीपीसी को सचखंड में मोबाइल ले जाने पर पाबंदी लगानी होगी। जत्थेदार वीरवार सुबह अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


बता दें कि तीन दिन पहले तीन लड़कियों ने एक अश्लील गाने पर परिक्रमा में टिक-टॉक वीडियो बनाई थी, जिसका एसजीपीसी ने गंभीर नोटिस लिया था। इससे से पहले भी परिक्रमा में टिक-टॉक बनाने की घटनाएं हो चुकी हैं। परिक्रमा में एसजीपीसी कर्मचारियों की भारी भरकम फौज तैनात होने के बावजूद टिक-टॉक बनाने की घटनाएं नहीं रुक रही हैं।

इस दौराना विवादित प्रचारक रंजीत सिंह ढढरियांवाले के विवाद की समाप्ति पर उन्होंने कहा कि वह गठित पांच सदस्यीय कमेटी के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखें। ढढरियांवाले श्री अकाल तख्त साहिब पर सेवा निभा रहे जिम्मेदार लोगों को इस सर्वोच्च अस्थान से अलग कैसे कर सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं दमदमी टकसाल के मुखिया बाबा हरनाम सिंह खालसा के ढढरियांवाले के इस विवाद को सुलझाने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से फोन पर भी बातचीत करने के सुझाव पर जत्थेदार ने कहा कि बाबा हरनाम सिंह अकाल तख्त नहीं है।

टकसाली अकाली नेता बलदेव सिंह सिरसा के सिख न्यायिक आयोग में एसजीपीसी पर जत्थेदार के आदेश का पालन न करने की याचिका पर जत्थेदार ने कहा कि सभी को श्री अकाल तख्त साहिब से जारी आदेशों का पालन करना चाहिए। इस अवसर पर जत्थेदार ने श्री गुरु हरि राय साहिब जी के प्रकाश पर्व पर संगत को बधाई दी और कहा कि गुरु साहिब ने संगत को गुरबाणी का अदब-सत्कार करना सिखाया। संगत गुरु साहिबान के बताए गए रास्ते पर चले।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें