फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलियांवाला बाग फ्रीडम फाइटर्स ने निकाला रोष मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
जलियांवाला बाग फ्रीडम फाइटर्स फाउंडेशन के सदस्यों ने सोमवार को जलियांवाला बाग में हुए सुंदरीकरण के खिलाफ रोष मार्च निकाला। फाउंडेशन के प्रधान सुनील कपूर के नेतृत्व में यह रोष मार्च टाउन हाल से जलियांवाला बाग तक निकाला गया। इसके बाद फाउंडेशन के सदस्यों ने जलियांवाला बाग स्थित स्मारक पर मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की।
विज्ञापन

प्रधान सुनील कपूर ने कहा कि सुंदरीकरण के नाम पर जलियांवाला बाग के अंदर शहीदों से जुड़ी निशानियों के साथ छेड़छाड़ की गई है। सरकार ने इस ऐतिहासिक स्थल का सुंदरीकरण तो कर दिया, लेकिन विरासत को उजाड़ दिया है। पुराने कुएं को खत्म कर दिया गया है। इसके अलावा जिस गली से जनरल डायर ने बाग के अंदर दाखिल होकर गोलियां चलाईं, उसके साथ भी छेड़छाड़ की गई है। अब उस गली को गैलरी में तब्दील कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि इस बारे में सेंट्रल मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर के सेक्रेटरी राघवेंद्र सिंह को भी पत्र लिखा गया है। जिसमें उन्हें फाउंडेशन की 11 मांगों से अवगत करवाया गया है। यदि ये मांगे पूरी नहीं हुईं तो फाउंडेशन अपना आंदोलन तेज करेगी। इतिहास से छेड़छाड़ हम हरगिज बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें