पेंटिंग कलाकार जगजीत सिंह रूबल
- फोटो : AMRITSAR
कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नेताओं की पेंटिंग बना कर ख्याति प्राप्त कर चुके आर्टिस्ट जगजोत सिंह रूबल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कीएक आदमकद पेंटिंग बनाई है। पेंटिंग की लंबाई 10 फुट और चौड़ाई सात फुट है।
ट्रंप की इस पेंटिंग को बनाने में उन्हें लगभग 20 दिन का समय लगा। वह इस पेंटिंग को ट्रंप को सौंपना चाहते हैं, इसलिए वह इस पेंटिंग को अमेरिकी दूतावास भेजने की सोच रहे हैं। रूबल को पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल व प्रणव मुखर्जी उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। वहीं रूबल का कहना था यदि उनके कार्यक्रम में सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने का कार्यक्रम शामिल होता तो वह इस पेंटिंग को उन्हें तोहफे के रूप में दे देते। रूबल कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके है।