फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर से आईएसआई का सहायक गिरफ्तार: सेना के ठिकानों की फोटो-वीडियो भेजता था चंदनदीप, जेल से आया था संपर्क में

Wed, 26 Aug 2026 11:35 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

आरोपी चंदनदीप सिंह के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं और करीब एक साल पहले ही वह जेल से जमानत पर बाहर आया था। बाहर आने के बाद उसने फिर हेरोइन का धंधा शुरू कर दिया और आईएसआई के संपर्क में आकर कथित तौर पर जासूसी करने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना के ठिकानों की जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई तक पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने चंदनदीप सिंह निवासी सराय अमानत खां को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मोबाइल का डाटा खंगालने पर सेना के खासा, ब्यास, पठानकोट, रमदास और खेमकरण स्थित ठिकानों के फोटो और वीडियो आईएसआई को भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन


चंदनदीप के दो साथियों अरमान सिंह और सन्नी को कुछ दिन पहले पुलिस ने हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने चंदनदीप को पकड़ा। जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं और करीब एक साल पहले ही वह जेल से जमानत पर बाहर आया था। बाहर आने के बाद उसने फिर हेरोइन का धंधा शुरू कर दिया और आईएसआई के संपर्क में आकर कथित तौर पर जासूसी करने लगा।

जेल में हुई मुलाकात फिर आईएसआई हैंडलर से संपर्क
पुलिस के अनुसार चंदनदीप की अरमान और सन्नी से मुलाकात जेल में हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद दोनों ने उसका संपर्क आईएसआई हैंडलर से करवाया। इसके बाद चंदनदीप विभिन्न स्थानों पर सेना के ठिकानों की फोटो और वीडियो बनाकर भेजने लगा। इसके बदले उसे मोटी रकम मिलने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


विदेशी खातों से रकम आने की जांच
पुलिस को पता चला है कि आरोपी को मिलने वाली रकम विभिन्न विदेशी खातों से भेजी जाती थी। पुलिस अब इन खातों की जानकारी जुटा रही है। जांच में कुछ अन्य साथियों की पहचान भी हुई है। पुलिस का दावा है कि उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें