फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शवों की अदला-बदली के मामले की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर के गुरुनानक देव अस्पताल में स्थापित आईसोलेशन वार्ड में दाखिल दो संक्रमित मरीजों की मौत के बाद उनके शवों की हुई अदला-बदली की मजिस्ट्रेट जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने मंगलवार को जांच शुरू कर दी। इस कमेटी में शामिल एसडीएम शिवराज सिंह बल ने अपने सहयोगियों के साथ अस्पताल में स्थित मोर्चरी का निरीक्षण किया। वहां तैनात कर्मचारियों के साथ मोर्चरी के कामकाज के बारे में बातचीत की। जांच टीम ने अस्पताल के ड्यूटी रजिस्टर को चेक किया। अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. रमन शर्मा के साथ पूछताछ की गई। एमएस सहित कई डॉक्टरों और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

एसडीएम बल ने बताया कि मंगलवार को ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों, नर्स और विभाग के कर्मचारियों के साथ अस्पताल के काम-काज को समझने व उसकी क्या-क्या ड्यूटी है, इस पर चर्चा की गई है। इस संदर्भ में प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज डॉ. राजीव देवगन और डॉ. रमन अरोरा के साथ बातचीत कर संक्रमित मरीजों की मौत के बाद इनके शवों को परिजनों को सौंपने के नियमों पर बातचीत की गई है। मंगलवार को जांच टीम ने अस्पताल की व्यवस्था कैसे चलती है, उसको समझा है। जल्दी ही सभी के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच पूरी कर रिपोर्ट डीसी को सौंप दी जाएगी।
शनिवार को कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत हुई थी। इनमें से एक मरीज होशियारपुर के मुकेरियां का प्रीतम सिंह (92) और दूसरी मरीज अमृतसर के डेम गंज इलाके की पदमा (37) थी। अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से दोनों की लाशों में अदला-बदली हो गई। प्रीतम सिंह के परिजनों को लाश बदलने की मिली जानकारी के बाद उन्होंने पदमा का शव मुकेरियां सिविल अस्पताल में रख दिया था। पदमा के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन द्वारा गलती से प्रीतम सिंह के भेजे शव का संस्कार कर दिया था। बाद में पदमा के परिजनों ने तीन दिन बाद उसका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

अस्पताल के प्रबंधकों की लापरवाही के विरुद्ध प्रीतम सिंह के परिजनों ने पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर दावा किया है कि उनका बुजुर्ग जीवित है। अदालत में मामले की सुनवाई आज होगी। अदालत ने पंजाब सरकार को इस मामले में अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें