फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीसीसी सचिव ने समस्याओं के हल का दिया आश्वासन

Sat, 26 Mar 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
समस्याओं के हल का आश्वासन देते हुए पीपीसीसी सचिव अनिल दारा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के निकटवर्ती गांव नंगल तंबुआ में रहने वाले लोगों के घर लगातार दरिया की भेंट चढ़ते जा रहे हैं। इसके चलते यहां से लोगों का पलायन लगातार जारी है।
विज्ञापन


इन गांववासियों की समस्याएं सुनने के लिए आज पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अनिल दारा द्वारा गांव का दौरा किया गया। इस दौरान गांव वासियों मदन लाल, शाम लाल, परमजीत, दीवान चंद, जोनी, आनंद, अमन, सन्नी, रमन कुमार, अंकुश जोगिंद्र पाल, सतीश कुमार ने अपनी समस्याएं सुनाते हुए कहा कि गांव के पास से चक्की दरिया निकलता है। इसका पानी बाढ़ के दौरान गांव में घुस आता है तथा तबाही कर देता है।

उन्हाेंने बताया कि भाजपा की ओर से यहां 2 करोड़ की लागत से बांध तो बनाया गया है लेकिन वह मिट्टी का बना हुआ है। इससे यह बांध लगातार पानी व बारिश के चलते टूट जाता है और गांव में पानी आ जाता है। प्रशासन द्वारा दो तीन बार बांध बनाया गया है लेकिन हर बार मिट्टी का ही बनाया जाता है।
विज्ञापन

गांव वासियों ने मांग उठाई कि यहां पत्थराें का बांध बनाया जाना चाहिए। लोगों ने कहा कि गांव में 40 घर थे, जिनमें से करीब 20 से 25 घरों द्वारा यहां से पलायन कर दिया गया है क्योंकि वे समस्याएं से तंग आ चुके थे। इस पर पीपीसीसी सचिव अनिल दारा ने कहा कि उनकी समस्या का हल विधानसभा चुनाव 2017 के बाद कांग्रेस के सत्ता में आते ही तुरंत किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चक्की दरिया गांव से 30 से 40 फुट पास है। इससे यहां अकसर पानी आ जाता है। लेकिन भाजपा द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अकाली भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में लोगों को समस्याएं ही दी हैं। अब इस बार कांग्रेस की सरकार सत्ता में आएगी और लोगों की समस्याओं का पहल के आधार पर हल करेगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें