फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री हजूर साहिब के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना

Fri, 25 Mar 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
विज्ञापन
धारीवाल रेलवे स्टेशन पर ट्रेनझंडी देकर रवाना करते जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां, पूर्व चेयरमैन जगरुप सिंह सेखवां, डिप्टी कमिश्नर डॉ. अभिनव त्रिखा व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत क्षेत्र कादिया की संगत को तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ के दर्शनकराने के लिए विशेष ट्रेन शुक्रवार की सुबह आठ बजे धारीवाल स्टेशन से रवाना हुई।
विज्ञापन


ट्रेन को राज्य मंत्री जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां, पूर्व चेयरमैन जगरुप सिंह सेखवां और डिप्टी कमिश्नर डॉ. अभिनव त्रिखा ने हरी झंडी दिखाई। धारीवाल स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया गया था। बैंड पार्टियों ने मनमोहक धुने बजाकर स्टेशन पर संगत का स्वागत किया।

जत्थेदार सेखवां ने कहा इस ट्रेन से कादियां इलाके की करीब एक हजार संगत श्री हजूर साहिब के दर्शन के लिए जा रही है। इस मौके पर एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर, एडीसी जनरल डॉ. जगविंदरजीत सिंह गरेवाल, एडीसी (विकास) प्रो. राकेश कुमार, एसडीएम डॉ. सैय्यद असगर,  तहसीलदार नवतेज सिंह सोढ़ी, एसजीपीसी सदस्य गुरिंदरपाल सिंह गोरा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें