पठानकोट सिविल अस्पताल में मरीजों का हाल जानते डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू।
- फोटो : अमर उजाला
विधान सभा के डिप्टी स्पीकरव हलका सुजानपुर के विधायक दिनेश सिंह बब्बू ने सोमवार को सिविल अस्पताल पठानकोट का दौरा किया। इस दौरान बब्बू ने अस्पताल में लोगाें को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और मरीजों का हाल भी जाना।
अस्पताल के दौरे के दौरान डिप्टी स्पीकर बब्बू ने इमरजेंसी, मेल, फीमेल, चिल्ड्रेन, जनरल वार्डों के अलावा ट्रॉमा सेंटर व जनरल ओपीडी का का निरीक्षण किया। साथ ही अस्पताल में इलाज करवा रहे लोगों से भी उनक ा हाल जाना। दौरे के दौरान एसएमओ डॉ. भूपिंदर सिंह ने कहा कि अस्पताल में रेडियोलोजिस्ट नहीं है। प्राइवेट रेडियोलोजिस्ट को रोजाना दो घंटे के लिए बुलाया जाता हैं।
उन्होंने कहा कि यदि अस्पताल में रेडियोलोजिस्ट रखा जाये तो लोगाें को स्कैनिंग की सुविधा दो घंटे की बजाये पूरा दिन मिलेगी। बब्बू ने सेहत विभाग के मुख्यालय से समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया। इस दौरान बब्बू ने कहा कि सरकार की ओर से लोगों को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं देने के लिए करोड़ों खर्च किये जा रहे हैं।
उन्होने कहा कि अस्पताल प्रबंधन का फर्ज है कि वह लोगाें की सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास करें। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. अजय बग्गा, डॉ. नवदीप कौर, डॉ. ओबराय, विद्याधर उपस्थित थे।