कपूरथला के जिला खेतीबाड़ी कार्यालय का सुबह औचक निरीक्षण के दौरान रजिस्टर जांचते डीसी कपूरथला जसकिरण सिंह।
- फोटो : amarujala
जिले के सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति समय पर यकीनी बनाने के लिए डीसी जसकिरण सिंह ने मंगलवार सुबह 9:15 बजे मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी कार्यालय में औचक छापामारी की।
इस दौरान कार्यालय के तीन कर्मचारी नरिंदर सिंह एएस-1, गुरप्रीत सिंह आत्मा स्कीम कंप्यूटर आपरेटर व विशाल कौशल एडीओ गैर हाजिर मिले। इस संबंधी अगली कार्रवाई के लिए सचिव खेतीबाड़ी विभाग पंजाब सरकार को लिखा गया है।
डीसी ने कहा कि कर्मचारियों की कार्यालयों में समय पर उपस्थिति न होने की लापरवाही को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यालयों में देरी से आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कर्मचारी कार्यालयों में सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक अपनी उपस्थिति यकीनी बनाएं ताकि लोगों को अपने कार्य करवाने में कोई मुश्किल पेश न आए। अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यालय के काम पहल के आधार पर करने चाहिए।