फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में हिस्सा लेने लाहौर गए बीएसएफ अधिकारी

Tue, 24 Dec 2013 11:02 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएफ और पाक रेंजर्स के मध्य महत्वपूर्ण छिमाही बैठक में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को बीएसएफ के अधिकारी भारत-पाक वाघा सड़क सीमा के रास्ते से लाहौर रवाना हो गए।
विज्ञापन


बैठक का सिलसिला मंगलवार से शुरू हो चुका है। बैठकों का दौर 28 दिसंबर तक चलेगा। बैठक में सीमां पर तस्करी, आईसीपी के माध्यम से होते व्यापार आदि मुद्दों पर भी विशेष बातचीत होगी।

बैठक में बीएसएफ क्या मुद्दे उठाएगी, इस पर अधिकारियों ने कुछ भी खुलासा करने से इंकार किया है।

बीएसएफ के डीआईजी आरपीएस जसवाल ने बताया कि इसमें हिस्सा लेने के लिए बीएसएफ का एक प्रतिनिधिमंडल बीएसएफ की डायरेक्टर जनरल सुभाष जोशी के नेतृत्व में पाकिस्तान रवाना हुआ है।
विज्ञापन


जबकि पाक रेजर्स के डीजी मेजर जरनल रवाज अख्तर इस बैठक में शामिल होंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में वेस्टन कमांड बीएसएफ, चंडीगढ़, बीएसएफ आईजी जम्मू सेक्टर, पंजाब सेक्टर, राजस्थान सेक्टर और गुजरात फ्रंटियर तथा दिल्ली हेडक्वार्टर के अधिकारी भी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें