त्योहारी सीजन के मद्देनजर यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात जाने वाली लगभग सभी गाड़ियां महीने भर के लिए फुल हो चुकी हैं। इनके एसी, टू टायर, थ्री टायर और स्लीपर क्लास की सारी सीटें बुक हैं।
इनमें कई ट्रेनों में तो वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रही। क्योंकि कोटे के हिसाब से सभी गाड़ियों की वेटिंग भी फुल हो चुकी है। अब जिन लोगों को यूपी, बिहार एमपी समेत अन्य लंबे रूट की ट्रेन में सफर करना है, उनके लिए परेशानी खड़ी हो गई है।
ये है विकल्प
यूपी, बिहार, गुजरात, मध्यप्रदेश समेत अन्य स्थानों पर यात्रा करने के लिए मुसाफिर अपनी टिकट दिल्ली रेलवे स्टेशन से बुक करा सकते हैं। वहीं तत्काल में टिकट बुक कराई जा सकती है।
ये ट्रेनें पूरी तरह से हैं फुल
| ट्रेन नंबर |
नाम |
कब तक पैक |
| 15708 |
अमरपाली |
29 नवंबर तक |
| 14650 |
सरयू यमुना |
04 दिसंबर |
| 15656 |
कमाख्या |
27 नवंबर |
| 15652 |
लोहित |
28 नवंबर |
| 13006 |
हावड़ा |
24 नवंबर |
| 13050 |
हावड़ा |
22 नवंबर |
| 12318 |
अकाल तख्त |
22 नवंबर |
| 12920 |
मालवा |
27 नवंबर |
| 18238 |
छत्तीसगढ़ |
15 नवंबर |
| 11078 |
झेलम |
18 दिसंबर |
| 12926 |
पश्चिम |
27 नवंबर |
| 12472 |
स्वराज |
18 जनवरी |