फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना की पहली रिहर्सल में 6 फीसदी कर्मचारी गैर हाजिर, जारी होंगे कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। जिला के 11 विधानसभा हलकों के 10 मार्च को होने वाली वोटों की गिनती को लेकर की गई पहली रिहर्सल के दौरान 6 फीसदी कर्मचारी अपनी चुनावी ड्यूटी से अनुपस्थित रहे। जिला चुनाव अधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए जहां इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश किए हैं तो वहीं दूसरी तरफ इन कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने संबंधी चुनाव कमिश्नर को लिखा है।
विज्ञापन

जिला चुनाव अधिकारी गुरप्रीत सिंह खैहरा ने चुनाव कमीशन के निर्देशों पर जिला में करवाई गई पहली रिहर्सल के दौरान करीब 1 हजार कर्मचारियों को वोटों की गिनती से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्हें बताया गया कि अगर ईवीएम क्लोजिंग के बटन पर प्रीजाइडिंग अधिकारी प्रेस नहीं करता तो तुरंत इसकी जानकारी रिटर्निंग अधिकारी को दें। ताकि चुनाव आयोग से इजाजत लेकर दोबारा गिनती शुरू की जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी उम्मीदवार को किसी भी तरह का संदेह नहीं रहना चाहिए और अगर वे ईवीएम चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए ज्यादा समय नहीं लगता। चुनाव अधिकारी खैहरा ने बताया कि हर काउंटिंग सेंटर में दो इंजीनियरों को तैनात रहेंगे। ताकि तकनीकी परेशानी आने पर तुरंत उसे दूर किया जा सके और वोटों की गिनती का काम लगातार जारी रहे। बिना इंजीनियर से संपर्क किए कोई कर्मचारी ईवीएम मशीन से वीवी पैट पर्ची भी नहीं निकालेगा।
जिला चुनाव अधिकारी ने खैहरा ने बैठक में मौजूद निगम कमिश्नर संदीप रिषी, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) संजीव शर्मा, एसडीएम राजेश शर्मा, सचिव आरटीए अर्शदीप सिंह, जिला माल अधिकारी अरविंदर पाल सिंह, सहायक कमिश्नर हरदीप सिंह, चुनाव तहसीलदार राजिंदर सिंह व अन्य अधिकारियों से कहा कि वोटों की गिनती के लिए 9 मार्च को होने वाली दूसरी रिहर्सल के दौरान वे खुद अपनी हाजिरी में कर्मचारियों को उनकी बनती जिम्मेवारी और काम करने के तरीके बाबत बताएं। स्ट्रांग रूम में उम्मीदवारों के बैठने की विशेष व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें