फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में किसानों का अहम रोल : कटारूचक्क

Wed, 08 Nov 2023 05:17 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री ने अनाजमंडी का दौरा कर खरीद प्रबंधों का लिया जायजा, केंद्र से आरडीएफ का पैसा देने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बठिंडा। पंजाब कृषि राज्य है, इसकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में किसानों का अहम योगदान है। यह बात खुराक सिविल सप्लाई एवं खपतकार मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बुधवार को अनाज मंडी में धान खरीद प्रबंधों का जायजा लेते हुए कही। इस मौके पर उनके साथ डीसी शौकत अहमद परे व एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना मौजूद थे। इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि वो आरडीएफ का पैसा पंजाब को जल्दी दे।
विज्ञापन


मंत्री कटारूचक्क ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि धान की खरीद बिना रुकावट जारी है। राज्य में 1854 केंद्रों में 137 लाख मीट्रिक टन धान की फसल आ चुकी है। जिसमें से 134 लाख मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। 21 हजार करोड़ रुपये का किसानों को भुगतान किया जा चुका है। इसके चलते मंडियों में पहुंची फसल में से 95 फीसदी फसल की खरीद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें