फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: अमृतसर में पत्नी की गला घोंटकर हत्या के बाद पति ने भी दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
-ठाणे के दंपती के पारिवारिक विवाद ने लिया खौफनाक रूप
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक धर्मशाला में सोमवार देर रात पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने वाला गणेश सोनकर मंगलवार शाम कस्बा जंडियाला में ट्रक के आगे कूदकर आत्महत्या कर बैठा। पुलिस के अनुसार वह सड़क किनारे खड़ा था, तभी नजदीक से गुजर रहे ट्रक के सामने छलांग लगाई। गंभीर रूप से घायल होने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ठाणे (महाराष्ट्र) से आए दंपती सरिता और गणेश सोनकर दो दिन पहले अमृतसर पहुंचे थे और रेलवे स्टेशन के पास धर्मशाला में ठहरे। सोमवार रात करीब 10 बजे धर्मशाला स्टाफ ने रूटीन चेक के दौरान कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो सरिता का शव चारपाई पर पड़ा मिला। गले पर दबाव के निशान स्पष्ट संकेत थे कि हत्या गला घोंटकर की गई। कमरे में मिले दस्तावेजों से मृतका की पहचान सरिता सोनकर, निवासी ठाणे, महाराष्ट्र के रूप में हुई। गणेश मौके से फरार था। फोरेंसिक टीम ने कमरे से साक्ष्य जुटाए और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच से मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है हालांकि पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारणों की पुष्टि करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने ट्रक के सामने लगाई छलांग
फरार गणेश सोनकर मंगलवार शाम जंडियाला में सड़क किनारे दिखाई दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब ट्रक गुजर रहा था, उसने अचानक उसके सामने छलांग लगा दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हुआ और मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने मौके से मिले सुरागों और पहचान पत्रों से उसकी पहचान की। सरिता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। धर्मशाला के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर घटना की पूरी कड़ी जोड़ी जा रही है। पुलिस अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि हत्या और आत्महत्या के पीछे के कारणों की गहन जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें