फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के लिए मायके से पैसे न लाने पर पत्नी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के लिए मायके से पैसे न लाने पर खडूर साहिब के गांव भरोवाल निवासी जोबनजीत सिंह ने अपनी पत्नी कोमलप्रीत कौर की दातर मारकर हत्या कर दी। थाना गोइंदवाल साहिब पुलिस ने कोमलप्रीत के पिता अमरीक सिंह के बयान पर जोबनजीत सिंह, उसके भाई और माता-पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

परमजीत सिंह ने अपने बेटे जोबनजीत सिंह की शादी गांव कल्ला निवासी अमरीक सिंह की बेटी कोमलप्रीत कौर के साथ डेढ़ वर्ष पहले की थी। अब उनका छह माह का बच्चा है। अमरीक सिंह ने बताया कि जोबनजीत कामकाज करने की बजाय दिन-रात नशा करने में लगा रहता। कोमलप्रीत ने उसे कई बार रोका, लेकिन वह नहीं माना। इतना ही नहीं शादी में कोमलप्रीत को जो जेवर दिए थे, उन्हें भी जोबनजीत सिंह ने बेच दिया। अपनी मोटरसाइकिल भी गिरवी रख दी।।
एक सप्ताह पहले कोमलप्रीत कौर ने जब दुधमुंहे बच्चे का वास्ता देकर पति को नशा न करने की नसीहत दी तो उसे मारपीट कर मायके भेज दिया। उन्होंने बेटी को समझाकर ससुराल भेज दिया। सोमवार को जोबनजीत सिंह ने अपनी पत्नी को कहा कि मायके से पैसे लेकर आए। कोमलप्रीत ने जब विरोध किया तो उसने दातर मारकर उसकी हत्या कर दी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिदर सिंह के मुताबिक अमरीक सिंह के बयान पर जोबनजीत सिंह के साथ उसके भाई मलकीत सिंह, मां राज कौर और पिता परमजीत सिंह को भी नामजद कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें