फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए भूख हड़ताल

Wed, 03 Aug 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
पठानकोट में डिप्टी स्पीकर के आवास के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठ यूनियन के सदस्य। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सीपीएफ इंप्लाइज यूनियन ने प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू के आवास के समक्ष एक दिवसीय भूख हड़ताल की गई। इस दौरान सरकार को चेतावनी दी गई कि जल्द मांग पूरी न की गई तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। 
विज्ञापन


अध्यक्षता कर रहे प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि यूनियन की ओर से पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए कई बार मांग पत्र दिए जा चुके हैं। सबसे पहले मांग पत्र 22 अप्रैल 2016 को दिया गया। इसके बाद भी सरकार ने जब कोई ध्यान न दिया तो 12 मई, 19 मई, 30 मई को मांग पत्र दिए गए। इसी क्रम में 20 जुलाई को प्रदेश सरकार को मांग पत्र भेजे गए थे। 

अभी तक सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। सरकार ने यूनियन को बातचीत के लिए भी नहीं बुलाया। इसके चलते यूनियन सदस्यों में भारी रोष है। इसी के चलते डिप्टी स्पीकर के घर के समक्ष एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल की गई है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में सरकार की अनदेखी का यही रवैया रहा तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर उपप्रधान रणजीत सिंह, अशोक धीमान, हरदीप रंधावा, सनम कुमार, जतिन्द्र कुमार, मुकेश रानी, सुभाष कुमार, कीमती कश्यप, महिंगा राम, अरूण महाजन, योगेश्वर सलारिया, राहुल मकोल, विशाल बलोरिया, जोगेश्वर रंधावा, राजीव सन्नी मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें